यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 18 नवंबर 2015

दुआएँ लिए जा



सदाएं दिए जा दुआएँ लिए जा
जफ़ाओं  के बदले वफ़ाएं लिए जा

                  दिल ने न छोड़ा वफाओं का दामन
                  ज़माने के हर गम उठाये तो क्या गम

वफ़ा हमने की है दुआ तुझको दी है
सितम चाहे हमपे तू लाखों किये जा

                 न हो कभी रूसवा हमारी कहानी
                 इतनी अगर तुम करो मेहरबानी

सिए होंठ हमने लबों पे है ताले
दे हमें तू ख़ुशी चाहे आंसू दिए जा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें