यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 11 मई 2015

गुरुदेव के भजन-249 (Gurudev Ke Bhajan249)



आ जल्दी से भगता आ
तू दर्शन कर दुनिया से न डर
आके कदमों में सर को झुका

तेरे दुखड़े पल में टल जाये
तेरे सोये नसीब ये जग जाये
जो तुझको भरोसा बाबा पर
तो फिर काहे की तुझको फ़िक्र
महिमा है  इनकी भारी
पूजे ये दुनिया सारी
तू भी गुण आज बाबा के गा आ जल्दी से भगता आ

हर ले वो विपदा तन मन की
सुख सम्पदा बख्शे जीवन की 
तूने हीरा जन्म ये पाया है 
पर फिर भी जान न पाया है 
भजले तू नाम उनका 
बन जा तू दास उनका 
उनके चरणो में जीवन बिता आ जल्दी से भगता आ 


_________________________________*****___________________________

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें