यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 7 सितंबर 2020

हमें खाली न भेजना( दुनिया में ऐसा कहाँ सबका नसीब है )

 द्वारे तेरे आये हमें खाली न भेजना 

दर्शन से झोली भरदो और कुछ माँगू ना 


तेरे दर पे आते हैं लाखो सवाली ,करते हो इच्छा पूरी जाएँ न खाली 

आस पूरी करदो झोली भरदो खाली मोड़ ना -------द्वारे -----------


दर्शन की भिक्षा दे दो आये भिखारी ,तेरी रहमत को तरसे दुनिया सारी 

कृपा बरसा दो भव तरा  दो और कुछ चाहें ना ------द्वारे --------------


दिल में बसाई है मूरत तिहारी ,आ जाओ अब तो कृष्ण मुरारी 

बंसी की तान सुना दो टूटे साँसों की डोर ना --------द्वारे -------------

@मीना गुलियानी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें