यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 26 मई 2020

मैंगो शेक - कहानी

मैंगो शेक बचपन से ही मेरा प्रिय शेक रहा है।   इसे मेरी माता जी कुल्फी बनाने के लिए भी प्रयोग में लाती थी। फिर उसमे फलूदा और बर्फ डालकर खाते थे।   मैंगो शेक में तो हम ड्राई फ्रूट डाल देते हैं इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है।एक बार सारे फ्रूट एक मीटिंग कर रहे थे और अपने अपने गुण बता रहे थे हमने भी कहा - चलो हम खुद ही ये सवाल मैंगो शेक से ही करते हैं।   कहो मैंगो शेक -  अपने बारे में कुछ  तुम मुझे भी तो बताओ कि तुमको कैसे हम ज्यादा उपयोगी बनायें।   इसका स्वाद कैसे बढायें।   इसके फायदे क्या हैं।  मैंगो शेक ने जब पपीता से कहा - मैं तो गर्मियों का  राजा हूँ।   सब लोग मेरा ही सेवन इन दिनों करना पसंद करते हैं।  इसे दूध में मिलाकर रोज मेरा शेक बनाकर पीने से मैं व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक करता हूँ।  अगर वो पतला है तो उसे मोटा भी कर सकता हूँ।   रक्त की वृद्धि करता हूँ।  खून साफ़ करता हूँ।   इम्यून सिस्टम ठीक करता हूँ।  रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक शक्ति को बढाता हूँ।

अब पपीता भी कहाँ पीछे रहने वाला था उसने बोला - मैं  भूख बढ़ाता हूँ।   पेट के अल्सर का भी उपचार करता हूँ।  खाना आसानी से पचाता हूँ।   पेट के रोगों में उपयोग में लाया जाता हूँ।   मौसमी और संतरा भी आगे आये और बोले - हम भी कुछ कम थोड़े ही हैं हर रोगी के शरीर में नई ऊर्जा जगा देते हैं।  मुख पे कांति  लाते हैं।  इस प्रकार अब अनार भी कहाँ पीछे रहने वाला था उसने भी आगे बढ़कर कहा - मैं तो सांस के रोगों और हृदय के रोगों में राम बाण का काम  करता हूँ।   सबसे आखिर में फिर बात मैंगो शेक पर आकर समाप्त हुई जो कि  सबने स्वीकार किया कि आम तो फलों का राजा ही है।  इसे हम खा सकते हैं इसकी आईसक्रीम भी बनाते हैं और शेक भी बनाते हैं।   हर उम्र के लोग इसे पी सकते हैं भूख शांत होती है।   ताकत आती है।  खून बढ़ता है। इस तरह से क्या क्या गुण  बताऊँ।   हम तो इतना ही कह सकते हैं कि कैसे भी इसका प्रयोग करो फायदे ही फायदे हैं।  खुद पी लो तब जान जाओगे कि मैंने सच बोला था।   एक बार पीने के बाद बार बार पीने की इच्छा होगी।
@मीना गुलियानी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें