यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 3 जनवरी 2016

अपना प्यार दिए जाओ



ओ जाने वाले जाते हो
पर अपना प्यार दिए जाओ

            आँखों से ओझल होकर भी
            आँखों में चिंतित छवि होगी

इन आकुल  आँखों को प्रियतम
अपनी मुस्कान दिए जाओ

          निर्जन रजनी मै बैठूँगा
          तारों के दीपक जला जला

तुम फिर आओगे जीवन में
इतना विश्वास दिए जाओ 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें