यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 11 मई 2015

गुरुदेव के भजन-250 (Gurudev Ke Bhajan250)




किस्मत जगाऊँगा तेरे दर पे आके 
बिगड़ी बनाऊंगा तेरे दर पे आके 

तेरे दर पे आना कोई आसान काम नही 
किस्मत जगाना  कोई आसान काम नही 
तेरे दर पे आऊंगा मै तूने पुकारा है 
डर नही तूफां का तू जो हमारा है 
दर्शन पाऊँगा  तेरे दर पे आके 

सुना है लाखों मुरादे यहाँ पाते है 
जीवन को अपने सफल बनाते है 
नैया है भंवर में बाबा तेरा सहारा है 
जल्दी से आओ बाबा तुमको पुकारा है 
अलख जगाऊंगा  तेरे दर पे आके 

लाखों पापी दर पे आके तर जाते है 
निश्चा का फल सारे  तुझसे ही पाते है 
झूठे सब नाते सच्चा तेरा द्वारा है 
तू ही मेरी नैया तू ही किनारा है 
गुण  तेरे गाऊँगा  तेरे दर पे आके 


_______________________****___________________________

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें