यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 10 मई 2015

गुरुदेव के भजन-239 (Gurudev Ke Bhajan239)




निशदिन मै तुमको ध्याऊँ फरियाद करूँ नाथ 
मेरी नैया भंवर में डोले तुम पार करो नाथ 
सुनो महाराज जी मेरे महाराज जी 

तेरे सिवा हे बाबा मेरा कोई नही है 
सुनके पुकार  क्यों देर करी है 
जल्दी से बाबा आओ उध्दार करो नाथ 

 तेरी शरण में आया दूजा न ठिकाना है 
मेरे खेवनहार तुम्ही हो मुक्तिपथ पाना है 
तेरी शरण आ गया हूँ रक्षा करो हे नाथ 

मेरे पालनहार तुम्ही हो क्यों छोड़ दिया मेरा साथ 
भक्तों के तुम रखवाले अब कृपा करो हे नाथ 
मैने जोड़ा तुम संग नाता अपना लो मेरे महाराज 


_________________________***___________________________

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें