यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 11 मई 2015

गुरुदेव के भजन-256 (Gurudev Ke Bhajan256)



आज तो गुरूजी मेरे घर में पधारना 
मेरे भाग जगे है आज 
गुरु जी के आने से 

सब कर्मो का लेखा मेरे गुरु जी मिटायेंगे 
पायेगे बाबा के दर्शन खुशियाँ मनायेगे 
सारे देवो जी
सारे देवो जी बधाई मुझे आज गुरु जी के आने से 

दिल में उमंगे जाग उठी है खुशियो का दिन आया है 
रलमिल सबने बाबा का गुरुपूर्व मनाया है 
बाजे ढोल 
बाजे ढोल नगाड़े आज गुरु जी के आने से 

सबको बाबा मैने सुना है मनचाहा वर देते है 
खोल खज़ाने भक्तो के भंडारे भर देते है 
मै भी पाऊँगी 
मै भी पाऊँगी मुरादें आज गुरु जी के आने से 


______________________****___________________

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें