बाबा की महिमा गायेंगे बाबा जी को रिझाएंगे
बेला चमेली की गूँधके माला
बाबा जी को पहनाएंगे
चन्दन केसर और चावल मिलाके
बाबा को तिलक लगाएंगे
लाल दुशाला मोतियों से सजाकर
बाबा जी को पहनाएंगे
द्वारे पे तेरे फूल सजाकर
शोभा भवन की बढ़ाएंगे
तेरे नाम की महिमा गाकर
चरणो में शीश नवाएंगे
सबकी मुरादें पूरी करना
दर्शन को हम आयेंगे
________________________***_____________________
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें