ऐ बाबा ज़रा इतनी तुम हम पे कृपा करना
जो भूले भटके है उन पर भी दया करना
तुम अपनी नज़रे कर्म कुछ उन पर करदो
तेरे सुमिरन जो करते झोली उनकी भरदो
तेरी भक्ति में डूबे रहें इतनी तो दया करना
बाबा हम तो बच्चे है करते है नादानी
बाबा तुम तो समर्थ हो फिर क्या हे परेशानी
सुनलो सबके दिल की तुम कुछ तो रहम करना
दुनिया से छुड़ा लो तुम बाबा अपना बना लो तुम
चौरासी के फंदे से बाबा आके बचा लो तुम
कैसे मुक्ति पाये अमृत वर्षा करना
______________________****____________________
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें