यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 2 दिसंबर 2015

सब लोग जान लेंगे




छोड़ो ये बाहें मेरी सब लोग जान लेंगे
क्या है तुम्हारे दिल में सब लोग भांप लेंगे

                    हम हो गए तुम्हारे फिर क्यों हमे सताते
                    दिल तुमको दे चुके है अब क्यों पास मेरे आते
                    हम खूब जानते है सब लोग क्या कहेंगे

केवल तेरी ख़ता है साजिश है तेरे दिल की
वरना न ऐसी हालत होती कभी हमारे दिल की
लेकिन ज़माने वाले बोलो तो क्या कहेंगे

                 कुछ तुम भी तो समझो आती मुझे शर्म है
                 रहने दो अपने दिल में तुमको जो भरम है
                 हम तो जुबां से अपनी तुमको न हाँ कहेंगे 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें