यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 6 दिसंबर 2015

विश्वास



एक सा दिल जब सबके पास होता  है
हर किसी पे क्यों नहीं विश्वास होता है

                 डूबते हुए को तिनका क्या बचाएगा
                 एक सहारे का मगर एहसास होता है

आदमी कोई कितना आम हो लेकिन
वो किसी के वास्ते तो ख़ास होता है

               गालियाँ देता है दुआएँ कोई देता है
               वो वही देता है जो जिसके पास होता है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें