बाबा अपना बनालो तुम चरणो से लगा लेना
जब जीवन तुमने दिया न तुम बिसरा देना
बाबा अपनी भक्ति का वरदान हमें दे दो
तेरे ध्यान में खोये रहे ये ज्ञान हमें दे दो
चरणों में हमें रखलो निज दास बना लेना
मेरी सांसो में हरदम बाबा नाम ये तेरा हो
कभी भूलू न तुमको चाहे साँझ सवेरा हो
बाबा दिल में तुम ही रहो धड़कन में रहा करना
तेरी सूरत भोली सी बाबा इतनी प्यारी लगे
मारूँ ठोकर मुक्ति को जो भूले से भी मिले
तेरी मूर्ति दिल में बसे इतनी ही कृपा करना
चाहे दुविधा बाधा हो चाहे कोई दूरी हो
न भूलू इक पल भी कोई मजबूरी हो
बाबा नाम में डूबी रहूँ दुनिया से विदा करना
_______________________***_________________________
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें