यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 26 मई 2016

भजनमाला ---14

ऐ मानव अपना दिल पत्थर न बना लेना 
अपने जीवन को तू फिर सफल बना  लेना 

परदेसी   न इतराना यहाँ चंद रोज़ रहना 
अपने सा समझ सबको किसी को दुःख न देना 


मिली दौलत जो तुमको  भलाई  ही करना 
साँसों की वीणा से प्रभु गीत तू गा  लेना 


तेरे हित की सुनाते है तू मान ज़रा कहना 
तू ज़रूर सुखी होगा दुखी दिल  की दुआ लेना 
@मीना गुलियानी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें