यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 3 जून 2015

माता की भेंट - 88



जोत तेरी पावन सच्चा तेरा द्वार 
चलके मै आया मैया तेरे द्वार दास  की सुनले पुकार माँ  - दे दीदार माँ 

जो भी बनके सवाली आये 
दर से खाली कभी न जाये 
मन में श्रद्धा लेकर आये 
वो पाये सदा तेरा प्यार  -  तेरा प्यार माँ 

तुझको पूजे ये जग सारा 
तेरा नाम है सबसे प्यारा 
दे माता अब हमको सहारा 
लाल को करदे पार -   करदे पार माँ 

दास का अपने दुखड़ा हरदे 
आशा मेरी पूर्ण करदे 
दास तेरा क्यों दर्श को तरसे 
दर पे बुला ले इक बार  -  इक बार 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें