यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 20 जून 2016

भजनमाला ----46

ॐ भू                                           ॐ भू                                      ॐ भू 

मैने पूछा पपैया से ऐ पपैया बता  तेरा किसके विरह में तड़पता जिया 
है लगन  में मगन  दिल किसको दिया पी  पपी करता बता तेरा कौन पिया 
बोला - वही ईश्वर है मेरा प्यारा प्रभु ------------------  ॐ भू --------  ॐ भू 

वही आकाश गहन गिरि श्रृंगों में है वही बाग़ तड़ाग विहंगो में है 
वही सिन्धु की तरल तरंगो में है वही र्म हुआ सब रंगो में है 
फूलों में बसी उसकी खुशबु ------------------------------  ॐ भू --------  ॐ भू 

वही पूर्ण ब्रहम करूणा सिंधु वही प्रणतपाल  प्रिय प्राण प्रभु 
वही राजों का राजा गुरुओं का गुरु वही बन्धु सखा वही मात-पितु 
तेरी इच्छा हो पूर्ण हे प्यारे प्रभु ----------------------  ॐ भू ---------  ॐ भू 
@मीना गुलियानी 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें