यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 26 जून 2016

भजनमाला -----54

गुरुवर कृपालु मुझको अब शान्तिदान दे दो
चरणों में नाथ अब तो थोड़ा सा स्थान दे दो

जन्मों से भटकता हूँ पाया है क्लेश भारी
सुख शान्ति का अभय का समता का ज्ञान दे दो

विषयों के हलाहल ने व्याकुल मुझे किया है
रक्षा करो दयामय अमृत का पान दे दो

सुख दुःख से भरे जग के संवाद बहु सुने है
व्याकुल है कर्ण इनमे गुरुवर सुगांन दे दो
@मीना गुलियानी                                                   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें