बाबा की स्तुति:
पहले महानन्द बाबा को मनाएं, फिर शुभ काम करें
अपने सोये नसीबों को जगाएं, फिर शुभ काम करें
बाबा की कृपा से सब दुःख मिट जाएं
बार बार गुण उनके 'गाये। फिर शुभ काम करें
बाबा है दयालु कर देंगे निहाल वो,
बड़े प्रेम से उनको रिझायें। फिर शुभ काम करें
दर पे जो आये उसके भाग जग जाये
उनके नाम की रटना लगाएं । फिर शुभ काम करें
आये जो सवाली कभी जाए न खाली
सब मांगी मुरादें पाएं। फिर शुभ काम करें
भक्ति और प्रेम से वन्दना गाए
उनके नाम की जोत जलाएं। फिर शुभ काम करें
हर दुःख मेटे और शंका निवारे
अलख निरंजन रूप ध्याए। फिर शुभ काम करें
देवों के है देव मेरे सतगुरु प्यारे
उनके चरणों में शीश नवाए। फिर शुभ काम करें
__________________________________******___________________________________
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें