यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 23 फ़रवरी 2016

तुम्हें मेरी कसम है



मुझसे तुम इतना न शरमाओ तुम्हें मेरी कसम है
इक झलक मुझको तो दिखलाओ तुम्हें मेरी कसम है

                       तुमने चूनर ओढ़ ली है जबसे मेरे नाम की
                       पग में पायल बाजे छम छम झनक मेरे नाम की
                      चाँद की डोली में आ जाओ तुम्हें मेरी कसम है

हर जगह ढूँढा फ़िर भटका मै तेरी याद में
दिल तो बेकाबू हुआ शैदा हुआ तेरी याद में
इल्तज़ा मेरी न ठुकराओ तुम्हें मेरी कसम है

                     लाज की तेरी चुनरिया जान से भी प्यारी है
                      तूने अपने प्यार से किस्मत मेरी ये संवारी है
                     घूँघट न और सरकाओ तुम्हें मेरी कसम है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें