यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 15 फ़रवरी 2016

मंगलसूत्र

कहने को तो है माला 

माला के मोती में धागा 

धागा है मंगलसूत्र का

मंगलसूत्र है विवाह का प्रतीक 

प्रतीक है प्रेम का ,सात वचनों  का, विश्वास का ,

विश्वास में छुपी इक आस का 

आस में छुपा इक बंधन 

बंधन में बंधे हुए दो मन 

दो मन को बंधे हुए है डोर 

डोर का कोई न छोर 

छोर है ये अनन्त 

अनन्त में विलीन होना है इसका अन्त 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें