यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 6 मार्च 2016

मुस्कुराते रहो

मुस्कुराते रहो गुनगुनाते रहो
खुश रहो और खुशियाँ लुटाते रहो

                 सोचो साथ तेरे और क्या जाएगा
                 हँसके हर पल ख़ुशी से गुज़र जाएगा
                  मुस्कुरा के गमो को भुलाते रहो

कारवां वक्त का यूँ गुज़र जाएगा
मुस्कुराओगे बचपन लौट आएगा
हर पल हँसते हँसते बिताते रहो




@मीना गुलियानी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें